Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : महालीमुरुप में असंगठित श्रमिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय-जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड के महालीमुरुप में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के प्रांगण में "दो दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम" का समापन किया गया. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-yoga-camp-organized-in-behavior-court/">सरायकेला

: व्यवहार न्यायालय में योग शिविर का किया गया आयोजन

कौशल विकास कर स्वरोजगार से जुड़ें

कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में अभी भी जागरूकता की भारी कमी है. इसके चलते लोग केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित सामाजिक सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह रहे हैं. उन्होंने जागरूकता की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए श्रमिकों से आह्वान किया कि वे अपना कौशल विकास कर स्वरोजगार से जुड़ें तभी वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-international-yoga-day-celebrated-anand-marg-school/">चाकुलिया

: आनंद मार्ग स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना

योग को भारत के प्राचीन संस्कृति का महत्वपूर्ण जीवन पद्धति

श्री गोप ने "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत के प्राचीन संस्कृति का महत्वपूर्ण जीवन पद्धति है. उन्होंने "योग भगाए रोग" के सिद्धांत को अपनाकर जीवन में निरोग रहने के लिए योगाभ्यास को नितांत जरूरी बताया तथा लोगों से नियमित योग करने का सुझाव दिया. इस अवसर पर प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास भी किया गया. [caption id="attachment_337477" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Training2.jpg"

alt="" width="600" height="276" /> प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेती महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-forced-to-live-in-transformer-bad-darkness-for-three-weeks/">चाईबासा

: तीन हफ्ते से ट्रांसफार्मर खराब अंधेरे में रहने को विवश ग्रामीण

श्रमिकों के लिये चलाये जा रहे योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने ई-श्रम कार्ड/बीओसी कार्ड, आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में प्रतिभागियों को बताया. इसे भी पढ़ें :जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-international-yoga-day-celebrations-organized-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जगन्नाथपुर

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित

कार्यक्रम में 40 महिला एवं पुरूष श्रमिकों ने भाग लिया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश प्रधान, मुरुप पंचायत की मुखिया श्रीमती पानो महाली, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती अनिता प्रधान, समाजसेवी अजीत प्रधान, अनिरुद्ध प्रमाणिक, घनश्याम प्रमाणिक, आरती महतो, पारा शिक्षिका सनकी सामड, शिक्षक प्रशांत मंडल, योग शिक्षक तपन कैवर्त आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही