Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम स्वच्छता योजना की दी जानकारी

Kharsawan : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु डेटा संग्रह को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यशाला खरसावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जमुदा ने की. कार्यशाला में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, गोवर्धन, महिला माहवारी, सुरक्षा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन आदि विषयों पर ग्राम स्तर पर सर्वे कर ग्राम स्वच्छता की योजना बनाने की विस्तार से जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-science-day-celebrated-in-lbsm-college-competitions-organized/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, प्रतियोगिताएं आयोजित
कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी मुखिया, सभी पंचायत की जलसहिया, पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यक्रम पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक, पदाधिकारी मनरेगा अश्वनी सरदार, कनीय अभियंता ने जानकारी दी. इस अवसर पर कनीय अभियंता अश्वनी सरदार और प्रखंड समन्वयक जियाउल हक ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि कार्य योजना तैयार कर विभाग को एक सप्ताह के अंदर भेजी जाएगी. अंत में कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अजीत प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही