Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : खूंटपानी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन व विधायक ने मानकी मुंडा भवन का किया शिलान्यास

Kharsawan : खूंटपानी प्रखंड कार्यालय परिसर में मानकी मुंडा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने किया. उक्त भवन का निर्माण सांसद निधि एवं जिला योजना (अनाबद्ध निधि) मद से किया जा रहा है. इसके बाद प्रखंड सभागार में सभी मानकी-मुंडाओ के साथ बैठक की गई. बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुंडा मानकी प्रथा झारखंड के मुंडा जनजाति की पारंपारिक शासन व्यवस्था है. इससे परंपरागत रूप से मुंडा लोग शासित होते थे. यहां कोल्हन के मुंडा और भूमि जनजातियों की पारंपरिक शासन व्यवस्था थी. मुंडा ग्राम पंचायत का न्यायिक और प्रशासनिक प्रमुख होता है. यह गांव के विवादों का निपटारा गांव के बुजुर्ग सदस्यों और अन्य अधिकारियों के सहयोग से निपटाता है. मुंडा को गांव से लगान वसूलने का अधिकार प्राप्त है. मुंडा प्रति जमीन का बंदोबस्ती पट्टे के माध्यम से कर सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kharsawan-Manki-Munda-1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/government-said-part-of-bbcs-documentary-propaganda-on-modi-british-pm-rishi-sunak-said-he-does-not-agree/">केंद्र

सरकार ने कहा, मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री दुष्‍प्रचार का हिस्‍सा, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भी कहा, वे सहमत नहीं
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि 15-20 हो गांव समूह को पीड़ कहा जाता है. ग्राम पंचायत में जिस मामले का निपटारा नहीं हो पाता है उसे इस पंचायत के पास लाया जाता है. ग्राम पंचायत के फैसले के खिलाफ यहां पर अपील होती है. दो या दो से अधिक गांव के बीच के विवाद का निपटारा इस पंचायत में किया जाता है. कोल्हान क्षेत्र में कुल 26 पीड़ हैं. मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, बीडीओ जागो महतो, सीओ रवि कुमार आंनद, जिप सदस्य यमुना तियू, सांसद प्रतिनिधि सानो गोप, प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू, डिम्बु तियू, दुर्गा चरण पाड़ेया, जयसिंह पूर्ति, माधुरी हेम्ब्रम, राकेश सिंह, नारायण बानरा, मांगता गोप, विश्वजीत प्रधान, रमेश महतो, सुभाष पाड़ेया, सुधीर मंडल, बबलू गोडसोरा, सुदराय पाड़ेया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही