Search

 
 
 

खरसावां : केंद्रीय मंत्री ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा दुख

 
Kharsawan : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वर कोकिला "भारत रत्न" लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पुण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. लता जी के निधन से भारत ने अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-initiative-started-to-make-religious-place-gotashila-mountain-a-tourist-destination/">चाकुलिया

: धार्मिक स्थल गोटाशिला पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की पहल शुरू
वह वास्तव में एक संगीत रत्न थीं और उन्होंने कई दशकों तक एक रानी की तरह हिंदी सिनेमा सहित कई भाषाओं में संगीत के माध्यम से राज किया. उनके निधन से एक खालीपन आया है जिसे भरा नहीं जा सकता. लता मंगेशकर अपनी सदाबहार धुनों के माध्यम से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी. उनके परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही