Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, जुटे तीन विस क्षेत्र के कार्यकर्ता

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kharsawan : भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया. प्रदेश के वैचारिक मुख्यधारा में भाजपा की भूमिका, व्यक्तित्व विकास व आत्मनिर्भर भारत व 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका` और `बदलते हुए परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व` विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने `हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका` और `बदलते हुए परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व` विषय पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. उन्होंने राष्ट्रवाद के महत्व समझाया. साथ ही जनसंघ और भाजपा के स्थापना की जरूरत और निर्माण के परिस्थितियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज सभी दल भाजपा के मूल्यों पर बात करने को विवश हैं. कभी वंदेमातरम का गीत कांग्रेस के अधिवेशन में भी गाया जाता था, तुष्टिकरण की खातिर कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया.

भाजपा विचारधारा आधारित दल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KHARSAWAN-BJP-AKARSHANI-11-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> डॉ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है. अधिकांश राजनैतिक दल परिवारवाद के संकीर्ण दायरे में सिमटे हुए हैं. वहीं भाजपा राष्ट्रवाद को अपनी प्रेरणा और अंत्योदय को अपना लक्ष्य मानकर राजनीतिक यात्रा कर रही है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर का भूमि पूजन कर और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा कर राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को सुदृढ़ किया है. भाजपानीत केन्द्र व राज्य सरकारें अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए गरीबों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ये थे मौजूद

इस प्रशिक्षण सत्र में जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो, गणेश माहली, रमेश हांसदा, ठाकुर दास महतो, राकेश सिंह, मधुसूदन गोराई, प्रदीप सिंहदेव, राकेश मिश्रा, लाल सिंह सोय, दुलाल स्वांसी, सुशील षाडंगी, नयन नायक, संजय सरदार, जीतन गोड़ाई, रश्मि साहू, मंजू बोदरा, अनिसा सिन्हा, मनोज सिंह, जीतवाहन मंडल, विश्वजीत प्रधान, अमित केशरी, रानी हेम्ब्रम, बीएन सिंह सहित अनेक भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता मौजूद थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरसावां, सरायकेला व ईचागढ़ विस क्षेत्र के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही