Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : विजय ब्रदर्श मुंडादेव कुचाई को 10 विकेट से हरा चाईबासा पाताहातु की टीम बनी विजेता

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : खरसावां के बड़ाबाम्बो गोठानपोदा मैदान में पीएसएमसी बडाबाम्बो ने सुपर लीग तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया था. शुक्रवार को फाइनल मैच में विजय ब्रदर्श मुंडादेव कुचाई को 10 विकेट से हराकर चाईबासा पाताहातु की टीम चैम्पियन बनी. सुपर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइलन मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय ब्रदर्श मुंडादेव कुचाई की टीम ने 3 ओवर में चार विकेट खोकर 29 रन बनाए और जीत के लिए चाईबासा पाताहातु को 30 रन का लक्ष्य दिया. चाईबासा पाताहातु की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 ओवर 3 गेंद में ही बिना विकेट खोये 30 रन बनाकर जीत दर्ज की. इस तरह चाईबासा पाताहातु की टीम 10 विकेट से जीत दर्ज कर चैम्पियन बनी. इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 24 टीमों ने भाग लिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-sdo-said-some-so-called-gangs-are-misleading-in-the-name-of-kolhan-government-estate/">चाईबासा:

एसडीओ ने कहा, कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के नाम पर दिग्‍भ्रमित कर रहे कुछ तथाकथित गिरोह  
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला युवा कांग्रेस सरायकेला-खरसावां के पूर्व अध्यक्ष सह सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के स्वास्थ, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने चैम्पियन टीम चाईबासा पाताहातु को 12 हजार रुपये नगद व टाॅफी और उपविजेता टीम विजय ब्रदर्श मुंडादेव कुचाई को 9 हजार रुपये व ट्रफी देकर सम्मानित किया. इसके अलावे मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मिश्रा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा खिलाड़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य का माध्यम है. खेल कूद की गतिविधियां युवाओं के बीच न केवल ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि रोजगार दिलाने में सहायक होता है. इस दौरान परमेन्द्र कुमार मिश्रा, कार्तिक महतो, सुशांत कुमार महतो, सुदाम बोदरा, आषीश कुमार प्रमाणिक, रात कैवर्त, पद्मलोचन महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही