Search

खरसावां : सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सौंपा ज्ञापन

Kharsawan : खरसावां प्रखंड के आनंदडीह गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान भारत उरांव को वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय को ज्ञापन सौंपा है. इसमें जर्जर सड़क की मरम्मत एवं मजबूतीकरण करने की मांग की गई है. मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि देहुरीडीह, आनंदडीह, रामचद्रपुर, जोजोडीह, संकोडीह, बाईडीह, रेगाडीह एवं गालूडीह जाने वाली पहुंच पथ जर्जर अवस्था में है. सोय ने कहा कि यह सड़क 12 वर्षों से खराब जर्जर है, जबकि सड़क खरसावां प्रखंड मुख्यालय से सटी हुई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-formation-of-womens-committee-of-tribal-welfare-center-basanti-hembram-became-the-president/">किरीबुरू

: आदिवासी कल्याण केन्द्र की महिला समिति का गठन, अध्यक्ष बनी बसंती हेम्ब्रम
इसके बावजूद भी प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का इस सड़क की अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है. बिरसा सोय ने कहा कि इस जर्जर सड़क की मरम्मत अविलंब कराई जाए. मंच की ओर से 26 जनवरी से संबंधित सभी गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि समय रहते इस सड़क की मरम्मत कराई जाए. अन्यथा इस सड़क को लेकर मंच की ओर से प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बावजूद भी अगर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. सोय ने कहा कि इस सड़क से होकर पांच पंचायत के लोग आना जाना करते हैं. इस सड़क से होकर आम जनता प्रखंड मुख्यालय, अस्पताल स्कूल एवं बाजार के लिए आना-जाना करते हैं. सड़क खराब रहने के कारण अस्पताल तक मरीजों को ले जाने में काफी परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-ssp-the-lock-was-broken-in-the-presence-of-the-magistrate/">जमशेदपुर

: एसएसपी की पहल पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा ताला
सोय ने कहा कि संबंधित गांव के लोगों को झारखंड अलग राज्य बनने के बाद रोजगार तो नहीं मिला, लेकिन आज खराब सड़क पर दिन रात सफर करने की मजबूरी है. ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान भारत उरांव, बिरसा बंकिरा, राजू मुंडा, सोमरा उरांव, शिव चरण उरांव, शैलेंद्र उरांव, जयसिंह उरांव, प्रशांत उरांव, जगरनाथ उरांव, गोपाल उरांव, जितेंद्र उरांव, रमेश उरांव, सुजाता उरांव, रेशमा उरांव, मेनका उरांव, सोना उरांव, सुजाता उरांव, सुलेखा उरांव, संगीता उरांव, बिना उरांव,जीरा उरांव, सरिता उरांव, मनकी तियू, गुलाम तियू सहित 60 लोग शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp