Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: पति के काम पर जाने के बाद महिला ने कर ली खुदकुशी

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : खरसावां थाना क्षेत्र के रोंगोगोडा गांव में रविवार को एक महिला ने अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, खरसावां के रोंगोगोडा गांव की एक महिला अनीता महतो (24) ने अपने घर पर ही साड़ी के बने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. अनिता के पति रविवार सुबह करीब आठ बजे घर पर नास्ता कर अपने काम पर चले गये. दोपहर को जब वापस घर लौटे तो पत्नी को फंदे से झूलते हुए पाया. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी. खरसावां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. अनीता महतो की एक छोटी बच्ची भी है. महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पति के अनुसार घर पर सब कुछ सामान्य था, किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही