Search

खरवार भोक्ता समाज ने निकाली रैली, सीओ पर कार्रवाई की मांग

Balumath (Latehar) : खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गंझू के नेतृत्व में सोमवार को रैली निकाली गयी. रैली जोगीयाडीह खेल मैदान से निकली और शहीद चौक व थाना चौक होते हुए दुर्गा मंडप परिसर तक पहुंची. यहां से मुख्य पथ होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची. यहां एक सभा का आयोजन किया गया. सभा के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री व डीसी को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया कि बालूमाथ अंचल कार्यालय में चल रहे विविध वाद संख्या 03/21-22 एवं 4/ 21-22 की सुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी आफताब आलम एवं बालूमाथ निवासी सुनील कुमार साव के द्वारा पीड़ित महिला एवं उनके पुत्र के साथ अभद्र व्यवहार करने की लिखित शिकायत स्थानीय थाना को दी गई थी. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी के विरोध में रैली निकाली गयी है. रैली में खरवार भोक्ता विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह भोक्ता, विश्वनाथ गंझू, सोहन गंझू, उमेश सिंह भोक्ता, बहादुर गंझू, योगेंद्र गंझू, फूलवा गंझू, कामेश्वर भोक्ता, बिशुन गंझू, अखिलेश गंझू, सत्यनारायण गंझू, प्रयाग गंझू, महेश गंझू व रामचंद्र गंझू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ये">https://lagatar.in/this-is-just-a-glimpse-of-the-characters-many-names-are-yet-to-come-babulal/">ये

किरदारों की बस झांकी है, कई नाम आने बाकी हैं : बाबूलाल

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी

इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. कानून को हाथ में लेने वालों पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

खरवार समाज ने किया चिंतन शिविर का आयोजन

[caption id="attachment_631114" align="alignnone" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/karykram-me-shamil-log_287-1024x576.jpg"

alt="खरवार समाज ने किया चिंतन शिविर का आयोजन" width="1024" height="576" /> खरवार समाज ने किया चिंतन शिविर का आयोजन[/caption]   खरवार आदिवासी एकता संघ, छिपादोहर प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के खरवार आदिवासी एकता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष मंजू देवी, केंद्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह, केंद्रीय उप सचिव अखिलेश सिंह, गढ़वा जिला अध्यक्ष लव कुमार सिंह व प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी उपस्थित हुई. चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए उमेश्वर सिंह खरवार ने कहा कि आज के समय में समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं नशा से मुक्ति आवश्यक है. अन्य कई वक्ताओं ने खरवार समाज के उत्थान व एकजुटता के लिए संगठित होने की बात कही. इससे पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया. मंच का संचालन छिपादोहर पंसस सह जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह व केंद्रीय सदस्य नरेश सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : NTPC">https://lagatar.in/dfo-has-been-suppressing-the-order-of-the-center-for-action-on-ntpc-for-two-months/">NTPC

पर केंद्र की कार्रवाई के आदेश को दो महीने से दबाये बैठे हैं DFO
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp