Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर हाल में झारखंड में लागू होगा 1932 का खतियान : चंपई सोरेन

कार्यक्रम के तोरण द्वार में हेमंत सोरेन अमर रहे का लगा पोस्टर, आनन-फानन में हटाया गया Hazaribagh : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हजारीबाग में अपना 44वां स्थापना दिवस मंगलवार को संत कोलंबा स्टेडियम में मनाया. इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने एलान किया कि 1932 के खतियान के आधार पर ही स्थानीय नीति बनाई जाएगी. इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा और दिल्ली नियोजन नीति पर अपना मुहर लगाएगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन के बल पर आने वाले दिनों में झारखंडी को अपना अधिकार दिलाकर रहेगी. उन्होंने हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर सरकार के कार्यों की जानकारी आम लोगों को दी और बताया कि यही वह सरकार है, जो विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. मंत्री चंपई सोरेन ने आम जनता को विश्वास दिलाया कि हेमंत सरकार आपकी सरकार है, जो सभी वंचितों को भी न्याय दिलाएगी. दो साल कोरोना ने बर्बाद कर दिया. फिर भी डेढ़ साल में इस सरकार ने वह कर दिखाया, जो 17 साल में नहीं हुआ. चंपई सोरेन ने कहा कि हम लोग विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. गिरिडीह में पहला आवासीय विद्यालय शुरू होने जा रहा है और उसी तर्ज पर सभी प्रमंडल में आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे. सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा, जो प्राइवेट स्कूल से भी बढ़िया होगा. बच्चों को इसलिए पढ़ाया जा रहा है, ताकि वे अपने अधिकार और न्याय के लिए आवाज उठा सकें. 125 छात्रों को हेमंत सरकार ने पढ़ाई के लिए विदेश भेजा है, जो हमारी दूरदर्शिता को दर्शाता है. किसान मजदूर का दर्द सिर्फ और सिर्फ जेएमएम जानती है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता को ठगने का काम किया है और युवाओं को दिग्भ्रमित करने का काम. हम लोगों ने 1932 का खतियान लागू किया, लेकिन भाजपा सरकार ने षड्यंत्र कर उसे धरातल पर उतरने नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : जेएसएससी/जेपीएससी">https://lagatar.in/jssc-jpsc-from-april-5-candidates-will-fill-online-application-for-3849-posts/">जेएसएससी/जेपीएससी

: 5 अप्रैल से 3849 पदों के लिए अभ्यर्थी भरेंगे ऑनलाइन आवेदन

हजारीबाग में भी होंगे झामुमो के सांसद-विधायक

चंपई सोरेन अपने भाषण के दौरान कई बार भारतीय जनता पार्टी के ऊपर निशाना साधा, तो आजसू को भी कटघरे में खड़ा करने का काम किया. चंपई सोरेन ने यह भी दावा किया है कि हजारीबाग में आने वाले दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद और विधायक भी होंगे. यहां की जनता यह देख रही है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही उनकी आवाज बन सकती है. कार्यक्रम में फागू बेसरा, विनोद पांडे, कमलनयन सिंह, संजीव बेदिया, जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव समेत पार्टी के कई वरीय नेता उपस्थित थे. सभी नेताओं ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम किया.

फागू बेसरा ने भाजपा-आजसू पर साधा निशाना

झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने भाजपा और आजसू पर आरोप लगाया कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की और राज्य में तांडव किया. सरकार बनने के बाद दो साल कोरोना में ही बीत गये. लेकिन इसके बाद कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं .1932 की स्थानीय नीति लागू की गई, लेकिन यह भी राजनीति के कारण धरातल पर नहीं उतरी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायक की खरीद-बिक्री करने की कोशिश की गई. जब भाजपा इसमें सफल नहीं हुई, तो हम लोगों के पीछे जांच कमेटी लगा दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा जांच से डरती नहीं है, क्योंकि हम लोगों ने किसी भी तरह की अनियमितताएं नहीं बरती है. इसे भी पढ़ें : गंगटोक">https://lagatar.in/avalanche-in-gangtok-6-people-killed-more-than-150-feared-trapped/">गंगटोक

में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका

आंदोलन के बल पर राजनीति करता है झामुमो : विनोद पांडेय

झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे भी हजारीबाग पहुंचे. वह भाजपा पर जमकर बरसे और कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51 साल पूरे हो चुके हैं. हमलोग आंदोलन के बल पर ही राजनीति करते हैं. 22 साल तक झारखंड में सबसे अधिक भाजपा ने शासन किया. लेकिन उस शासनकाल में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार हावी रहा. झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहा है. हमलोगों ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसमें जो प्राथमिकताएं थीं, उसे धरातल पर उतारा है. इसमें स्थानीय नीति भी शामिल थीं. भाजपा स्थानीय नीति को लेकर भी असमंजस में है, कभी 1985, तो कभी 1932 की बात कर रही है. [caption id="attachment_599023" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jmm1_526.jpg"

alt="झामुमो का स्थापना दिवस" width="1600" height="900" /> झामुमो का स्थापना दिवस[/caption]

झामुमो का स्थापना दिवस, भाजपा-आजसू की चर्चा अधिक

झारखंड मुक्ति मोर्चा भले ही अपना स्थापना दिवस हजारीबाग में मना रहा था, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी न जाने कितनी बार भारतीय जनता पार्टी और आजसू के बारे में चर्चा करती हुई नजर आई.

छात्र संगठन ने मंत्री को सौंपा आवेदन

कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग के छात्र संगठन ने नियोजन नीति को जल्द से जल्द स्पष्ट करने और 60:40 नाय चाही को लेकर मंत्री को आवेदन भी दिया. आवेदन देने के बाद छात्रों ने कहा कि यह सरकार छात्रों के हित में काम नहीं कर रही है. सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द वैकेंसी निकाले और यह पूरे विवाद को समाप्त करे. छात्रों की उम्र बढ़ती जा रही है.

सुर्खियों में रहा तोरणद्वार पर लगे हेमंत के फोटो के नीचे लिखे अमर रहे के नारे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hemant-soren_438.jpg"

alt="तोरण द्वार सुर्खियों में" width="860" height="449" />

झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर तोरण द्वार पर लगी हेमंत सोरेन की तस्वीर दिनभर हजारीबाग में सुर्खियों में रही. हेमंत सोरेन के फोटो के नीचे अमर रहे लिख दिया गया था. इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग कमेटी पर टिप्पणी का दौर भी जारी रहा. आनन-फानन में जब यह बात आग की तरह फैल गई, तो तोरणद्वार हटाना पड़ा. चंपई सोरेन से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पोस्टर हमारे घर में नहीं छपता है. किसी झारखंडी के घर छपा होगा और मिस प्रिंट हो गया होगा. प्रिंट करने वाले को यह नहीं पता होगा कि जिंदाबाद क्या होता है और अमर रहे क्या होता है. इसे भी पढ़ें : चान्हो">https://lagatar.in/illegal-endowment-of-35-acres-of-land-in-chanho-co-accused-of-disturbances/">चान्हो

में 35 एकड़ जमीन की अवैध बंदोबस्ती, सीओ पर गड़बड़ी करने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही