Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1932 का खतियान गलत, वर्ष 2000 में जो यहां थे, वे सब झारखंडी : पशुपति कुमार पारस

Ranchi : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस गुरुवार की शाम रांची पहुंचे. एयरपोर्ट में रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पशुपति कुमार पारस केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला में बेरोजगारों को शुक्रवार को सीसीएल के दरभंगा हाउस में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो भी वादा किया है, उसे निभाया है. इस योजना के तहत अब तक डेढ़ लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और ये तीसरा मेला होगा. विधानसभा से पारित 1932 के खतियान पर मंत्री पारस ने कहा कि ये बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है कि जिनके पास 1932 का खतियान नहीं है, उन्हें झारखंडी नहीं माना जाएगा. 1932 में बिहार और झारखंड एक थे. 2000 में अटल जी ने झारखंड राज्य का निर्माण किया. ऐसे में वर्ष 2000 में जो लोग यहां के निवासी थे, उन्हें झारखंडी माना जाना चाहिए.

घोटाले में घिरी है झारखंड सरकार

मंत्री पशुपति कुमार पारस ने झारखंड सरकार के कामकाज पर कहा कि यह सरकार घोटाले में घिरी है. यहां के मुख्यमंत्री, उनके प्रतिनिधि और आइएएस अधिकारी सभी इसमें लिप्त हैं. मुख्यमंत्री से ईडी पूछताछ कर रही है, लेकिन सरकार अपने आप को पाक साफ बात रही है. देश में एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता पर पारस ने कहा कि विपक्षी दलों में कोई एकजुटता नहीं है और यहां एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. नेता के नाम को लेकर ही अभी तक कोई सहमति नहीं है. नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर नाम की चर्चा पर पारस ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है और किसी भी व्यक्ति को ये अधिकार है कि वो किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है . इसे भी पढ़ें – RU">https://lagatar.in/ru-vc-bans-expansion-of-many-subjects-in-maulana-azad-and-rtc-college/">RU

: वीसी ने मौलाना आजाद व आरटीसी कॉलेज में कई विषयों के विस्तार पर लगायी रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही