Search

 
 
 

खतियान लेखकों का आंदोलन 131वें दिन भी जारी

 
Ranchi : खतियान लेखन सफाई मोहर्रिर भू- बंदोबस्ती के कर्मियों का शुक्रवार को 131वें दिन भी राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा. इस दौरान अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य की फाइनल खतियान लेखन बंद है. गांव में कैंप नहीं लग रहा है. जमीन मालिक को खतियान नहीं मिल पा रहा है. इससे भू-माफिया फर्जी खतियान बना सकते हैं. जमीन हड़पने की संभावना बढ़ गई है. खतियान में छेड़छाड़ होने की संभावना है. सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्‍व का नुकसान हो रहा है. बावजूद इसके हमारी मांग पर कोई पहल नहीं की जा रही है. सरकार की तरफ से आंदोलन समाप्‍त कराकर काम शुरू कराने की द‍िशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. मौके पर विमल आइंद,जासिंता आइंद, बीनाडोली मिंज,रंथु महली, सरोज कुमार, मनोज कुमार, शम्स तबरेज, महबूब आलम, मुकेश कुमार उपस्थित थे.

क्‍या है इनकी मुख्य मांगें

  • 10-15 वर्षों से कार्यरत खतियान लेखन दैनिक भोगी सफाई मोहर्रिरों का समायोजन किया जाए.
  • बंदोबस्ती कार्यालय में खतियान लेखन प्रशाखा को छोड़कर पूरे अनुकंंपा पर काम किया जा रहा है. सभी प्रशाखा में रिक्त पद हैं, इसे जल्द भरा जाए.
इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही