के सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी
वैश्यों की दशा एवं दिशा पर विचार गोष्ठी का आयोजन
[caption id="attachment_550431" align="alignnone" width="1599"]alt="वैश्यों की दशा एवं दिशा पर विचार गोष्ठी का आयोजन" width="1599" height="899" /> वैश्यों की दशा एवं दिशा पर विचार गोष्ठी का आयोजन[/caption] जिले में वैश्यों की दशा एवं दिशा पर 12 फरवरी को लातेहार के माको डाक बंगला में विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर को सम्मानित किया जायेगा. जिसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को होटल हाइवे हिल में वैश्य समाज की अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वैश्य मोर्चा के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू ने की. बैठक में सर्वप्रथम मासियातु निवासी प्रमोद प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी की मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमोद साहु ने कहा कि जिले में समाज की दशा व दिशा पर गौर करने की आवश्यकता है. वर्तमान समय में समाज की जो स्थिति है, वो ठीक-ठाक नहीं है, अगर यही स्थिति रही तो आने वाली पीढ़ी को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. समाज के दबे कुचले लोगों की मदद कर हम समाज का उत्थान कर सकते हैं. वहीं प्रेम शंकर भगत ने कहा कि आज भी वैश्य समाज कई मायने में पिछड़ा हुआ है. राज्य सरकार भी वैश्यों के उत्थान पर विशेष ध्यान नहीं दे रही है. हम सबको समाज के उत्थान के लिए विचार करने की आवश्यकता है. बैठक में उपस्थित कई लोगों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे. बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र प्रसाद शौंडिक, गया प्रसाद, प्रेमशंकर भगत, महेंद्र प्रसाद साहु, बिनोद कुमार, रामवृक्ष साहु, नरेश प्रसाद, अजय कुमार साहू, दिनेश प्रसाद, राजेश कुमार, जन्मजय प्रसाद, राजू कुमार गुप्ता, मोहनिश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
बीईईओ से वार्ता के बाद अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का धरना समाप्त
[caption id="attachment_550432" align="alignnone" width="1280"]alt="बीईईओ से वार्ता के बाद अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का धरना समाप्त" width="1280" height="963" /> बीईईओ से वार्ता के बाद अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का धरना समाप्त[/caption] प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम प्रसाद यादव, कामता सीआरपी संजू कुमारी गुरुवार को कामता पंचायत के ग्राम भुसाढ़ में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंची. धरना में शामिल अभिभावक बनारसी साव, द्वारिका ठाकुर, अयुब खान, बैजनाथ ठाकुर, पीटर एक्का से मांगों के संबंध में वार्ता की. उन्होंने बताया कि बीडीओ विजय कुमार के निर्देश पर धरना दे रहे ग्रामीणों से वार्ता करने आए हैं. मांगों से संबंधित पत्र प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीसी के पास भेजने की बात कही. कहा कि जिला प्रशासन आप लोगों की मांगों पर विचार कर रही है. स्कूल खोलने की आगे की जो प्रक्रिया है, उसे पूरा किया जाएगा. स्कूल चालू किए जाने का आदेश प्राप्त होते ही विद्यालय को चालू करने का आश्वासन दिया और लोगों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया. इसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त किया. धरना में पंचायत समिति सदस्य अयूब खान, ग्राम प्रधान सुरेश उरांव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी, वार्ड सदस्य सुमंत उरांव, बनारसी साव, पीटर एक्का, द्वारिका ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, तेज कुमार पन्ना, जितेन्द्र कुमार साव, गीता देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, मेरी देवी व अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली
बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्पताल में रोते रहे बच्चे, गायब मिले डॉक्टर [wpse_comments_template]

Leave a Comment