Search

 
 
 

रेलवे पार्लियामेंट्री कमिटी की बैठक में खीरू महतो ने उठाये झारखंड के अहम मुद्दे

 
Ranchi : रेलवे पार्लियामेंट्री कमिटी की बैठक गुरुवार को संसद भवन में कमिटी के अध्यक्ष राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें आईआरसीटीसी और रेलवे बोर्ड के सभी सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में पार्लियामेंट्री कमिटी के सदस्य और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने झारखंड के कई अहम प्रस्ताव को पटल पर रखा.

खीरू ने इन मुद्दों को उठाया

  • कोडरमा से हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची तक दोहरी लाइन का निर्माण हो, जिससे जनता को काफी लाभ होगा.
  • चैनपुर स्टेशन के सामने रेल फाटक हटा कर ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण कराया जाये. चूंकि कोयला साइडिंग सीसीएल एवं टाटा कंपनी का है, जिससे हर समय फाटक बंद हो जाता है. जनता परेशान हो जाती है. कभी -कभी बीमार व्यक्ति रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं.
  • कोरोना काल से चैनपुर स्टेशन समेत पूरे देश में आज भी स्टेशनों में पूर्व की भांति गाड़िया नहीं रुकती हैं, उन्हें रोकने का इंतजाम हो.
  • रांची राजधानी बजे में खोला जाए. जिससे कि झारखंड के लोग भी उचित समय पर नई दिल्ली पहुंच सकें.
  • वर्ष 2023-24 में रेलवे द्वारा सीएसआर फंड का देश में कहां-कहां खर्च करना है, बताया जाए, ताकि मेरे संसदीय क्षेत्र में जो सैकड़ों कोयला साइडिंग सीसीएल एवं बीसीसीएल के हैं और जहां के ग्रामीण धूल एवं वायू प्रदूषण से त्रस्त हैं, उनके हेल्थ इंडेक्स को शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य चिकित्सा एवं पथ का निर्माण करके बढ़ाया जा सके.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-administrator-amit-kumar-in-action-as-soon-as-he-took-over-the-post-inspected-the-instructions/">रांची

: पद संभालते ही एक्शन में प्रशासक अमित कुमार, निरीक्षण कर दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही