Search

 
 
 

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, 'खेल खेल में' 6 सितंबर नहीं अब इस दिन होगी रिलीज

 
Mumbai :  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म खेल खेल में अब तय सम. से एक महीने पहले रिलीज होगी. `खेल खेल में` 6 सितंबर को नहीं 15 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म निर्माता टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. टी सीरीज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हंसी, ड्रामा और ढेर सारी मस्ती की दुनिया में कदम रखिए! 15 अगस्त, 2024 को अपने कैलेंडर पर निशान लगा लीजिए. फिल्म `खेल खेल में` सिनेमाघरों में आयेगी.

`वेदा` और `पुष्पा 2 से होगा `खेल खेल में` का मुकाबला

बता दें कि ‘कॉमेडी-ड्रामा’ फिल्म `खेल खेल में` के निर्देशक व लेखक मुदस्सर अजीज हैं. इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एम्मी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल नजर आयेंगे. पहले यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने एक महीने पहले ही रिलीज करने का फैसला किया. इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो और बड़ी फिल्म जॉन अब्राहम की `वेदा` और अल्लू अर्जुन की `पुष्पा 2: द रूल` रिलीज हो रही है. ऐसे में  `खेल खेल में` का मुकाबला `वेदा` और `पुष्पा 2: द रूल` से होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही