Search

 
 
 

खेला होबे... ममता ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल में खेला होबे....टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ममता के इस फैसले से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. ममता बनर्जी का कहना है कि उसने लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में सीट बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है. मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जायेगा. लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं. हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे. मैं INDIA गठबंधन का हिस्सा हूं. राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है. लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है.

कांग्रेस ने टीएमसी का प्रस्ताव नहीं माना, इसलिए ममता ने लिया फैसला

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने टीएमसी का प्रस्ताव नहीं माना. इसलिए ममता को यह फैसला लेना पड़ा. टीएमसी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर काफी दिनों से जद्दोजहद चल रही थी. जब दोनों पार्टियों में बात नहीं बनी तो टीएमसी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस 10-12 सीटों की मांग कर रही थी. लेकिन टीएमसी केवल 2 सीटें देने को तैयार थी. लेकिन कांग्रेस दो सीट पर चुनाव लड़ने को राजी नहीं हुआ और यहीं बात बिगड़ गयी. इसलिए ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही