Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

60 करोड़ से खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा रिनोवेट

Ranchi: खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रेनोवेशन की तैयारी शुरू हो गई है. शनिवार को सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा इस बार रिनोवेशन का बजट लगभग 50-60 करोड़ आने की संभावना है. इस संदर्भ में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में नीतिगत निर्णय लिया गया है. बजट बनाने का काम सीएमपीडीआई को दिया गया है, और संभावना है कि रिनोवेशन का बजट 50-60 करोड़ के लगभग आएगा. सीएमडी ने कहा जिन स्टेडियमों में खेलों का आयोजन होता है, उसका रिनोवेशन किया जाएगा. जिसके बाद स्टेडियम 5 से 8 साल तक खेलने के लिए बेहतर हो जाएगा. बता दें कि 1 फरवरी 2023 को (JSSPS) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इसे पढ़ें- सरकार">https://lagatar.in/governments-big-decision-jewelers-will-now-be-able-to-sell-jewelery-without-hallmarks-till-june-30/">सरकार

का अहम फैसला, ज्वेलर्स अब 30 जून तक बेच पायेंगे बिना हॉलमार्क वाले गहने

2015-17 के बीच 24.93 करोड़ की लागत से हो चुका है रेनोवेशन का काम

झारखंड सरकार और सीसीएल के बीच जून 2015 में एमओयू हुआ था. इसके बाद सीसीएल ने 2015-17 के बीच 24.93 करोड़ की लागत से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का रेनोवेशन का काम कराया था. सीसीएल ने ये कार्य एनबीसीसी के जरिए कराया था. इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-of-remote-areas-were-entertained-by-showing-film/">चक्रधरपुर

: सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को फिल्म दिखा कर किया गया मनोरंजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही