Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया 10 का दम महिला हॉकी टूर्नामेंट : सिमडेगा, बरियातू, करगागुड़ी और कोरोमिया की टीम जीती

Ranchi : भारतीय खेल प्राधिकरण एवं हॉकी इंडिया के तत्वावधान में शुक्रवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में महिला खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया 10 का दम महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें सब जूनियर स्तर की 4 टीम और जूनियर स्तर की चार महिला टीम ने भाग लिया. जूनियर और सब जूनियर दोनों वर्गों में 2 - 2 मैच खेले गए. जूनियर वर्ग में आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र बरियातू रांची ने एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा को पराजित किया. वहीं आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा ने आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र लचरागढ़ को पराजित किया. वहीं सब जूनियर वर्ग में हॉकी क्लब कोरोमियां ने गोंडवाना हॉकी क्लब को तथा आरसी मध्य विद्यालय करनागुड़ी ने संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय टैंसर की टीम को मात दी.

विधायक भूषण बाड़ा ने मैच प्रारंभ कराया

इससे पूर्व आज के टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रुप में सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया. झारखंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण के सुरेंद्र सिंह, जगन टोपनो एवं मणिकांत उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी के साथ हॉकी सिमडेगा के सुनील तिर्की, पंखरॉसियूस टोप्पो, वेद प्रकाश प्रतिमा बारवा, कमलेश मांझी प्रतिमा तिर्की , करिश्मा परवार, बसंत बा, एल्सन किड़ो, अनु राहुल मिंज, कुनूल भेंगरा, करुणा पुट्ट, तारिणी कुमारी, सुभिला मिंज, विमला सोरेन, टिंटू बड़ा, अनुज बेसरा, सुमित बरवा, सहित हॉकी सिमडेगा के कई सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/why-should-jagarnath-suffer-the-punishment-for-hemants-actions-babulal-marandi/">हेमंत

के किये की सजा जगरनाथ क्यों भुगतें : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही