Search

 
 
 

खेलो इंडिया डायलॉग : पीएम मोदी ने युवाओं से 2036 ओलंपिक की तैयारी करने को कहा

National News : . पीएम ने 2036 ओलंपिक की तैयारी की चर्चा करते हुए कहा,  हमें  आज से ही उन खिलाड़ियों को तैयार करना होगा जो 2036 में मैदान में  खेलेंगे.
 
खेलो इंडिया डायलॉग में बोलते पीएम मोदी

National News : पीएम मोदी ने आज गुरुवार को खेलो इंडिया डायलॉग में देश भर में 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों और माय भारत के लाखों स्वयंसेवकों को बधाई दी. उन्होंने ओलंपिक का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही है.

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत तो ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी. उन्होंने कहा कि  2036 ओलंपिक के लिए अभी से खिलाड़ी तैयार किये जाने चाहिए. पीएम ने कहा, जब मैं खेल की बात करता हूं तो यह केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है. यह विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेल शक्ति और युवा शक्ति को जोड़ने का अभियान है. कहा कि जो खेले वो खिले.  खेल में  खिलना सिर्फ मैदान पर जीतना नहीं, व्यक्तित्व, परिवार और देश का गौरव बढ़ाना है।”

 

पीएममोदी ने कहा कि 15 अगस्त को देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा गया है. विजन सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है. पीएम ने इसे विकसित भारत और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान करार दिया. कहा कि युवाओं के लिए स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड उपलब्ध होने चाहिए.प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) की शुभकामनाएं दी.  कहा कि यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करने का अवसर है.  
 


प्रधानमंत्री ने  कहा कि ओलंपिक के आधे खेलों में भारत शामिल नहीं होता. याद दिलाया कि  2012 ओलंपिक में सिर्फ 13 खेलों में हम शामिल हुए थे. पीएम ने 2036 ओलंपिक की तैयारी की चर्चा करते हुए कहा,  हमें  आज से ही उन खिलाड़ियों को तैयार करना होगा जो 2036 में मैदान में  खेलेंगे. उन्होंने 5 से 15 साल के बच्चों में प्रतिभा खोजने के लिए देशव्यापी टैलेंट हंट अभियान शुरू करने की बात रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही