Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया : झारखंड की महिला हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश को हराकर गोल्ड पर किया कब्जा

Ranchi : 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है. शुक्रवार को खेले गये फाइनल के रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने मध्यप्रदेश को टाई ब्रेकर में हराकर जीत हासिल की. दोनों टीमें तय समय तक 1-1 की बराबरी पर थी. झारखंड की ओर से रजनी केरकेट्टा ने 26वें मिनट में गोल दागा. मैच का नतीजा शूटआउट से निकाला गया, जिसमें झारखंड ने 4-3 के अंतर से मुकाबले को जीतने में सफलता हासिल की. पार्वती टोपनो, प्रमोदिनी लकड़ा और बिनिमा धन ने गोल किये.

झारखंड अंक तालिका में 19वें स्थान पर मौजूद

झारखंड अंक तालिका में 3 स्वर्ण, 1 रजत समेत 3 कांस्य समेत 5 मेडल के साथ 19वें स्थान पर मौजूद है. इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास , चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों, कोच व मैनेजर को बधाई दी है. गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक 5वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. बालिका टीम की सदस्यों रजनी केरकेट्टा,प्रमोदनी लड़का, नीरू कुल्लू, रश्मि होरो, निक्की कुल्लू,अंकिता डुंग डुंग, बिनिमा धान, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, सेलेस्टीना होरो, संजना होरो, बालो होरो, निशा मिंज, संगीता, अनुपमा होरो, पूर्णिमा बरवा, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो शामिल हैं. टीम कोच, मैनेजर -मनोहर टोपनो ,प्रतिमा, संतोष कुमार, हिमांशु, आदम होरो.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही