Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया : झारखंड की महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची

Ranchi : 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई है. गुरूवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड का मुकाबला उड़ीसा के साथ हुआ. जिसमें झारखंड की टीम ने उड़ीसा की टीम को 3-1से पराजित किया. झारखंड की टीम से निशा मिंज,रजनी केरकेट्टा और निक्की कुल्लू ने 1-1 गोल किये. महिला हॉकी टीम ने फाइनल में प्रवेश कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-high-court-refuses-to-grant-bail-to-accused-irfan-alias-zuber/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी इरफान उर्फ जुबेर को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

11 फरवरी को होगा फाइनल मैच 

बता दें झारखंड अभी अंक तालिका में 2 स्वर्ण, 1 रजत समेत 3 कांस्य समेत 6 मेडल के साथ 20 वें स्थान पर मौजूद है. इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास , चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों, कोच व मैनेजर को बधाई दी है. गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - PIL">https://lagatar.in/pil-cash-scandal-businessman-amit-agarwal-and-advocate-rajeev-kumar-sought-time-to-file-discharge-from-ed-court/">PIL

कैश कांड : कारोबारी अमित अग्रवाल और अधिवक्ता राजीव कुमार ने ED कोर्ट से डिस्चार्ज फाइल करने के लिए मांगा समय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही