Search

 
 
 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: मलखंब प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी बनाए गए अजय झा

 
Ranchi : रांची के शारीरिक शिक्षक अजय झा को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है. मलखंब प्रतियोगिता 18 से 21 फरवरी तक गुवाहाटी में सारूसजाय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित है. इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 200 से अधिक खिलाड़ियों सहित 50 प्रशिक्षक, टीम प्रबंधक भाग लेंगे. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अजय झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं, जिन्हें लगातार तीन बार खेलों इंडिया यूथ गेम्स (पंचकूला, हरियाणा ; उज्जैन , मध्यप्रदेश एवं त्रिचि , तमिलनाडू ), नेशनल गेम्स (अहमदाबाद, गुजरात एवं पणजी, गोवा ) , विश्व मलखंब चैम्पियनशिप (भूटान) व प्रथम नेशनल बीच मलखंब, दीव दमन में अहम् भूमिका निभा चुके हैं. अजय झा झारखंड में मलखंब खेल के संस्थापक, पूर्व महासचिव, मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव के रूप में दायित्व निर्वाह कर रहे हैं. इन्होंने झारखंड राज्य के सभी जिलों में ग्रामीण, प्रखंड, जिला स्तर पर लगातार मलखंब खेल के तहत पोल मलखंब,रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब, पिरामिड पर खिलाड़ी अपना अदभुत प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त कर लगातार क्वालीफाई कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -थोपे">https://lagatar.in/politics-does-not-work-on-imposed-ideas-do-not-let-corruption-become-etiquette-sudesh/">थोपे

गए विचारों से राजनीति नहीं चलती, भ्रष्टाचार को शिष्टाचार ना बनने दें- सुदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही