Ranchi : खेलो इंडिया के तहत बुधवार को खेलगांव स्थित सिद्धू कान्हू वेलोड्रोम (साइकिलिंग स्टेडियम) में दो दिवसीय इंटर जोन महिला साइकिलिंग लीग का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने किया. झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने जानकारी दी, कि प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल, बिहार, मणिपुर, असम के लगभग 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस दौरान साई के सुरेंद्र प्रसाद, पुष्पा हंसदा, मनीष शवान्य समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -जान">https://lagatar.in/will-give-up-his-life-but-will-not-vacate-hostel-number-4/">जान
दे देंगे, लेकिन नहीं खाली करेंगे हॉस्टल नंबर-4 [wpse_comments_template]
दे देंगे, लेकिन नहीं खाली करेंगे हॉस्टल नंबर-4 [wpse_comments_template]
Leave a Comment