Search

 
 
 

खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

 
Hazaribagh: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के सौजन्य से कर्जन ग्राउंड हजारीबाग स्टेडियम में दिन रविवार को `खेलो विधानसभा हजारीबाग` फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने फुटबॉल पर किक मारकर किया. इससे पूर्व सभी टीमों को अभ्यास के लिए फुटबॉल भेंट किया गया. साथ ही सभी टीमों के खिलाडियों को जर्सी भी प्रदान की गई. उद्घाटन मैच हजारीबाग सेंटर एवं ग्रामीण एलेवन के बीच खेला गया. इसमें हजारीबाग सेंटर टीम ने 2-1 से जात दर्ज की. मैच में रेफरी शशि कुमार दास, गौरव कुमार एवं बबलू कुमार रहे. ज्ञात हो कि यह टूर्नामेंट सदर विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड में आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी पंचायतों की टीमें हिस्सा लेंगी. कुल मिलाकर लगभग 75 पंचायतों की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी. कर्जन ग्राउंड में सदर प्रखंड के सभी मैच खेले जाएंगे. कटकमसांडी, कटकमदाग तथा दारू में भी टूर्नामेंट का आगाज होगा.

खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगाः मनीष

इस मौके पर जायसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से कई खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. इस टूर्नामेंट का जिस सोच के साथ आयोजन किया जा रहा है उसको मेरा सलाम. कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिससे मन एवं शरीर दोनों स्वस्थ रहता है. फुटबॉल के प्रति खासकर सदर विधानसभा क्षेत्र में काफी रुझान है. शेफाली गुप्ता ने कहा कि युवाओं की मांग पर हमने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है. सदर विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंड सदर, कटकमदाग, कटकमसांडी एवं दारू में इसका आयोजन का किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज कर्जन ग्राउंड से हुई है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है. मेरी कोशिश है कि ग्रामीण प्रतिभा को उजागर कर प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाएं. मौके पर विशेष रूप से पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय साव, विजय कुमार, किशोरी राणा, शिवपाल यादव, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, कटकमसांडी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंधीर पाण्डेय, कुंवर मनोज सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका साव, संघ के गंगाधर दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, मनीष कुमार, सत्यभामा, रानी शुक्ला, रेफरी मंसूर आलम, प्रकाश गुप्ता, सुरेन्द्र राम, शशिकांत शर्मा, विकाश कुमार, शशि कुमार, बबलू राम, अशोक कुमार, ललित उराव एवं कार्तिक राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -हमास">https://lagatar.in/hamas-leader-haniya-was-targeted-with-a-7-kg-rocket-america-supported-iran/">हमास

नेता इस्माइल हनिया को सात किलो के रॉकेट से निशाना बनाया गया, अमेरिका ने साथ दिया : ईरान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही