Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी को बहन कहने पर ट्रोल हुए खेसारी लाल यादव, पवन सिंह ने भी की आलोचना

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. वहीं, उनके इस बयान पर पवन सिंह ने भी तंज कसते हुए खेसारी पर निशाना साधा है.

 

 

क्या बोले खेसारी लाल यादव?


एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा -जब मैं अपनी पत्नी के साथ बाहर जाता हूं तो एक भाई की तरह जाता हूं. मेरे दिमाग में रहता है कि इस बहन की रक्षा करनी है. घर के अंदर वह मेरी पत्नी है, लेकिन बाहर मैं उसे अपनी बहन की तरह मानता हूं.उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूज़र्स ने इसे अजीब सोच बताया, तो कई ने खेसारी की तुलना मीम्स के जरिए कर डाली.

 

पवन सिंह ने उड़ाया मज़ाक


खेसारी के बयान पर भोजपुरी सिनेमा के दूसरे बड़े स्टार पवन सिंह ने भी चुटकी लेने में देर नहीं की.उन्होंने कहा -खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी को बहन बता रहे हैं, पता नहीं मौका मिलने पर अपनी बहन को पत्नी न बना लें. खेसारी कब क्या कर दें, इसकी कोई गारंटी नहीं.पवन सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के फैंस के बीच बहस छिड़ गई है. कई लोगों ने पवन सिंह के बयान को ओवर रिएक्शन बताया, तो कुछ ने इसे सटीक जवाब कहा.

 

चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव


गौरतलब है कि इस समय बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है, और भोजपुरी सितारे भी अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों व पार्टियों के प्रचार में जुटे हैं.जहां पवन सिंह बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में कैंपेन कर रहे हैं, वहीं खेसारी लाल यादव भी लगातार प्रचार रैलियों में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से पब्लिक वॉर ऑफ वर्ड्स देखने को मिल रही है.

 

फैंस के रिएक्शन


खेसारी लाल यादव के वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा -लगता है दिन में भैया और रात में सैंया बन जाते हैं.वहीं एक अन्य ने कहा -भोजपुरी इंडस्ट्री में अब असली मुकाबला बयानबाजी का हो गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही