Ranchi : प्रदेश जदयू कार्यालय में बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों की बैठक हुई. प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. खीरु महतो ने जिला अध्यक्षों को अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक शक्ति और विभिन्न जिलों में चल रहे कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्षों से ली गयी. साथ ही आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में विभिन्न प्रमंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठक करने का भी निर्णय लिया गया.
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, उपेन्द्र सिंह, संजय सिंह, प्रवक्ता सागर कुमार, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, पलामू जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, पाकुड़ जिला अध्यक्ष गौतम मंडल, देवघर जिला अध्यक्ष सतीश दास, दुमका जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, गढ़वा जिला अध्यक्ष मानिक राय मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – एनआईए">https://lagatar.in/nia-announces-reward-of-three-lakhs-on-maoist-commander-aghnu-ganjhu/">एनआईए
ने नक्सली कमांडर अघनू गंझू पर घोषित किया तीन लाख का इनाम [wpse_comments_template]
ने नक्सली कमांडर अघनू गंझू पर घोषित किया तीन लाख का इनाम [wpse_comments_template]

Leave a Comment