रांची : झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद प्रदेश के नेताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया है। सूबे में हाशिये पर चल रही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अचानक से एक्टिव हो गये हैं। प्रदेश के नेताओं में खुशी की लहर है। सूबे के नेताओं की फोन की घंटियां लगातार बज रही है। दूसरे दलों के लोग भी पार्टी से संपर्क साधने लगे हैं। जमीनी नेता को मिला सम्मान झारखंड जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने खीरु महतो को टिकट देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। श्रवण कुमार का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कुर्मी जाति के जमीनी नेता को सम्मान देते हुए राज्यसभा भेजने का काम किया जा रहा है। राज्य में मजबूत होगी जदयू श्रवण कुमार ने आगे कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब हमारे नेता नीतीश कुमार ने झारखंड के बेटे को इतना बड़ा सम्मान देने का काम किया है। खीरु महतो को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी मजबूत होगी और झारखंड में नंबर वन बनकर उभरेगी। उक्त बातें श्रवण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही।
“खीरु महतो को रास का टिकट मिलना झारखंड जेडीयू के लिए संजीवनी”
Last Updated: May 31, 2022 12:00 AM (IST)