Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खो-खो फाइनल : डे बोर्डिंग और नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र जीते

Ranchi : रांची जिला खो-खो एसोसिएशन एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वर्गीय मंजू सोनी मेमोरियल रांची जिला ओपन पुरुष-महिला खो-खो प्रतियोगिता का समापन रविवार को लीची बागान प्रांगण सेक्टर-2 में हुआ. पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र लीची बागान रांची ने कड़े मुकाबले में पे एंड प्ले केंद्र मोरहाबादी को 20-16 अंकों से हराया. डे बोर्डिंग की ओर से कप्तान संजय कुमार, उपकप्तान विक्की लोहरा, सन्नी कुमार,शिवम कुमार एवं पे एंड प्ले केंद्र की ओर से कप्तान अमन तिर्की, सौरभ कुमार, दुर्गा कुमार का शानदार प्रदर्शन रहा. वहीं महिला वर्ग में नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र रांची ने संघर्षपूर्ण मैच में मैजरेलो स्कूल नामकुम को 21-12 अंकों से पराजित कर विजेता बनी. नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कप्तान सौम्या सेजल वर्मा, उपकप्तान प्रीति कुमारी, लवली कुमारी ,अलीशा कुमारी एवं मैजरेलो स्कूल की ओर से अंजलि बाड़ा,अभिलाषा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया.

पदक देकर सम्मानित किया गया

महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक प्रीति कुमारी , सर्वश्रेष्ठ अनुधावक अंजली बाड़ा एवं पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक शिवम कुमार, सर्वश्रेष्ठ अनुधावक अमन तिर्की को पदक देकर सम्मानित किया गया. समापन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने किया. इस अवसर पर आरती कुजूर, समाजसेवी सह खेल प्रेमी मुनचुन राय, शंशाक राज, अशोक बड़ाइक, राजद नेता गौरी शंकर यादव, झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के महासचिव संतोष प्रसाद एवं भाजपा रांची महानगर के कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया. इसके उपरांत विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय निर्णायक सुनील कुमार, विवेक कुमार, विजय पाल तिर्की,भरत कुमार,ओम कुमार, कौशल कुमार, संजय कुमार, सरिता कुमारी, सौम्या सेजल वर्मा, प्रीति रानी, प्रीति कुमारी मैं अहम भूमिका निभाई. धन्यवाद ज्ञापन ब्रम्हा प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठोरिया की संयोजिका राजमती ने किया. इस अवसर पर खेल प्रेमी अवधेश कुमार ठाकुर, गोविन्द झा, पंकज सोनी, सूरज कुमार पाण्डेय, पूर्व राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मनुश्री कैवयैतरो एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – सुर्खियों">https://lagatar.in/coal-and-hotel-businessman-abhay-singh-in-the-headlines-hazaribagh-central-jail-becomes-new-destination/">सुर्खियों

में कोयला व होटल कारोबारी अभय सिंह, नया ठिकाना बना हजारीबाग सेंट्रल जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही