Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीआईटी मेसरा के लालपुर सेंटर में खोखो प्रतियोगिता

Ranchi : बीआईटी मेसरा के लालपुर एक्सटेंशन सेंटर में मंगलवार को महिला और पुरुष वर्ग में खोखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पहले मुकाबले में एनएपीएस ने बीआईजेडडब्ल्यूआईटी को 7-4 से हराया. मैच में अपूर्वा मुश्कान, प्रवीण कृति भगत, शालिनी पांडेय का प्रदर्शन अच्छा रहा. दूसरा मैच आरएडी और डीईबीएसओसी के बीच खेला गया, जिसमें आरएडी ने जीत हासिल की. मैच में पल्लवी , सिमी, शिल्पा ने अच्छा प्रदर्शन किया. बीआईटी लालपुर सेंटर की निदेशक डॉ. वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है. मौके पर डॉ. संदीप सहदेव, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ अभय रंजन, डॉ प्रणव कुमार, डॉ श्रावणी, मनोज कुमार, डॉ संजय कुमार और डॉ प्रशांत मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – वाहन">https://lagatar.in/two-girl-riding-a-bike-died-due-to-a-collision-with-a-vehicle-the-youth-is-serious/">वाहन

के धक्के से बाइकसवार दो युवती की मौत, युवक गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही