Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूटी : विधायक रामसूर्य मुंडा ने हिंदी फिल्म ‘बिस्किट’ के कलाकारों को किया सम्मानित

Khunti : शॉर्ट हिंदी फिल्म ‘बिस्किट’ के कलाकारों के सम्मान में मंगलवार को खूंटी के निरीक्षण भवन में समारोह का आयोजन किया गया. वनफूल फिल्म एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में खूंटी विधायक रामसूर्य मुंडा ने कलाकारों को गुलदस्ता भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. तपन कुमार घोष निर्देशित इस फिल्म को मराठावाड़ा फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सोशल फिल्म का आवार्ड मिला है. विधायक रामसूर्य मुंडा ने कहा कि झारखंड फिल्म विकास निगम के पुनर्गटन का मामला वह विधानसभा में उएंगे. झारखंड में फिल्म निर्माण के लिए कई ऐतिहासिक साक्ष्य हैं, जो महापुरुषों के संघर्ष की याद दिलाते हैँ. उन्होंने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं. यहां  झारखंड के कलाकारों को अभिनय के लिए नया प्लेटफॉर्म मिलेगा और  रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. इससे फिल्म की दुनिया में भविष्य तलाश रहे युवाओं को अवसर मिलेगा. मौके पर मदन गोस्वामी, जीतेंद्र कुमार पांडेय, डॉ सुधामणी, अधिवक्ता कविता देवी, मनोहर प्रकाश राम, बिरसा लोहरा, लक्ष्मी बाखला, अंथोनी मारशलन हंस, मदिराय नाग, शंकर शंभु राजेश, संजय नाग मुंडा, सुधांशु दत्ता, प्रशांत कुमार, मार्शल बारला, प्रार्थना कुमारी, नंदिनी सिंह चौहान, श्रद्धा मिश्रा, तुलसी प्रजापति, दीपक कुमार घोष, महावीर साहू, शंकर सिंह मुंडा, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : जॉर्ज">https://lagatar.in/elon-musk-calls-george-soros-being-awarded-uss-highest-honour-ridiculous/">जॉर्ज

सोरोस को US का सबसे बड़ा सम्मान मिलने को एलन मस्क ने हास्यास्पद करार दिया
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही