Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केवल शाम में चार से आठ बजे के लिए खुलेगा सर दोराबजी टाटा पार्क

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर के नवनिर्मित पार्कों में से एक सर दोराबजी टाटा पार्क को शुक्रवार से आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. लेकिन फिलहाल इसे केवल शाम में चार बजे से आठ बजे के बीच खोला जाएगा. बाकी समय पार्क बंद रहेगा. साथ ही रविवार को भी पार्क पूरी तरह से बंद रहेगा. ऐसा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया है. आज ही सर दोराबजी टाटा की जयंती है, इसी मौके पर अब दुबारा लोग इस पार्क का आनंद ले सकेंगे. गौरतलब है कि मेंटेनेंस और कोरोना काल के कारण यह पार्क दो साल पांच महीने से बंद है. इसके पुनर्निमाण के बाद यह कुछ ही दिनों के लिए खोला गया था. यह पार्क कीनन स्टेडियम के सामने स्थित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही