Search

खूंटी : 1473 किलो डोडा लदे ट्रक और दो बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Khunti : पुलिस ने  तस्करी के लिये ट्रक में लदे 1473 . 700 किलो डोडा और दो बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार  एसपी अमन कुमार को गुप्ता को सूचना मिली थी कि मारंगहादा थाना क्षेत्र के करोड़ा गांव के जंगली इलाके में डोडा लोड कर बाहर भेजने की तैयारी में हैं. इसे भी पढ़ें-राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-expressed-displeasure-appointments-are-getting-less-than-the-sanctioned-posts-in-universities/">राज्यपाल

ने जतायी नाराजगी, विश्वविद्यालयों में स्वीकृत पदों से कम हो रही नियुक्ति इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम जैसे ही उक्त जंगल की ओर बढ़ी, कुछ ही दूरी में एक ट्रक खड़ा मिला. वहीं कुछ लोग बाइक से भागने लगे. जिसमें तीन लोगों को  पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया. ट्रक की तलाशी लेने पर 84 बोरे में भरे हुए डोडा बरामद किये गये. जिसका वजन 1473 .700  किलो है. इस डोडा की कीमत लगभग 10  लाख रूपये आंकी गयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/88-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-became-the-first-state-in-the-country-to-use-the-blockchain-system/">झारखंड

बना ब्लॉकचेन प्रणाली का उपयोग करनेवाला देश का पहला राज्य  पकड़े गये तीनों ने पुलिस की पूछताछ में डोडा की खरीद बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग किसानों से करीब ढाई सौ रूपये प्रति किलो डोडा खरीदते हैं और तस्करों को हजार रूपये प्रति किलो बेचते हैं.पकडे गये तस्करों के नाम सुखराम मुंडा (लाली टुंगड़ी थाना नामकुम), बिरसा मुंडा (दशम फॉल थाना मुर्गीडीह गांव) तथा  शिबू मुंडा (तमाड़ थाना रायडीह) है.पुलिस ने दो बाइक और डोडा लदे ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज करते हुए तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//