Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : विशुन पाहन हत्या मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा, गोली, बाइक, मोबाइल बरामद

Advertisement
Advertisement
Khunti : एसडीपीओ अमित कुमार ने पीसी कर विशुन पाहन उर्फ भईया हत्याकांड का उदभेदन किया गया. इस मामले में 4 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. मामला 22 जुलाई 2022 का मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका गांव की है जब विशुन पाहन उर्फ भईया की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. जिस पर मृतक की पत्नी ने संदेह के आधार पर नामजद बुधराम मुंडा व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करायी थी. इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-held-at-silphodi-ground-to-celebrate-world-tribal-day/">चक्रधरपुर

: विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर सिलफोड़ी मैदान में हुई बैठक

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर अनुसंधान करते हुए चंबर सिंह मुंडा उर्फ बुधू पाहन को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर इसने हत्या में संलिप्त होने की बात स्वीकार करते हुए अन्य तीन सहयोगी जादु मुंडा, विकास नायक उर्फ चुना और रोहित मुंडू उर्फ टप्पु का भी नाम बताया जिसे पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया. सभी ने बताया कि पंचायत चुनाव में विशुन पाहन उर्फ भईया ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था जिसके कारण हत्या कर दी. इनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद हुआ. साथ ही दो गोली, एक कार, एक बाईक और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने इसके पास से जब्त किया. गिरफ्तार जादू और चंबर के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-start-of-breastfeeding-corner-in-chaitadih/">गिरिडीह

: चैताडीह में स्तनपान कॉर्नर की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही