Khunti : खूंटी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव के पास 55 यात्रियों से भरी बस रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिर गयी. इस हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. सभी को आनन-फानन में अड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथिमक इलाज के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गयी.
खूंटी : यात्रियों से भरी बस रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरी, कई यात्री घायल
Last Updated: May 21, 2024 12:00 AM (IST)