Search

 
 
 

खूंटी व लोहरदगा संसदीय सीट : कांग्रेस ने विधानसभा वार को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया

 
Ranchi : कांग्रेस ने गत लोकसभा चुनाव में दो सीट खूंटी और लोहरदगा बहुत कम मार्जिन से गंवा दिया था. इसलिए इस सीट को लेकर कांग्रेस आलाकमान गंभीर है. इन दोनों सीट को फोकस करते हुए विधानसभा वार को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है. यह अनुमोदन लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत किया गया है. प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि उदयपुर के नव संकल्प घोषणापत्र और रायपुर पूर्ण सत्र संकल्प में एसटी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में नेतृत्व विकास मिशन (एलडीएम) शुरू करने की घोषणा की गई है. जिसे एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभागों के समन्वय में पीसीसी द्वारा सक्रिय भूमिका निभाते हुए लागू किया जाएगा. मिशन का उद्देश्य एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच कांग्रेस पार्टी की पहुंच को गहरा करना है, ताकि आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के मौजूदा और स्थापित नेताओं को सक्रिय करना और दीर्घकालिक आधार पर इन समुदायों के युवा, जमीनी स्तर के नेताओं का पोषण करना है. मिशन का एक अन्य महत्वपूर्ण तत्व बूथ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करके प्रभावी चुनाव प्रचार का प्रबंधन करना है.

इनकी हुई नियुक्ति

  • खूंटी विधानसभा- राजन वर्मा, खरसांवा- ज्योतिष यादव, तमाड़- समरेंद्र तिवारी, तोरपा- विभाष चंद्र रंजन, सिमडेगा- देवजीत देवघरिया, कोलेबिरा- संतोष गुप्ता
  • लोहरदगा विधानसभा- दीपक ओझा, मांडर- साजन कुमार, सिसई-प्रदीप केशरी, गुमला-पवन गौतम, विशुनपुर-नेशार अहमद.
इसे भी पढ़ें – नेशनल">https://lagatar.in/national-wushu-judges-training-and-certification-course-orientation-program-for-technical-officials/">नेशनल

वुशु जजेस ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स : तकनीकी पदाधिकारियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही