Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, घंटों कैबिन में फंसा रहा ड्राइवर

Advertisement
Advertisement
Khunti : तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग गागरसोतीया के पास दो ट्रकों में टक्कर हो गयी है. हादसे के बाद एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस टंकी लदा ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था. तभी एक बेकाबू ट्रक ने पूछे से टक्कर मार दी. जिसके बाद एक ट्रक का ड्राइवर कैबिन में काफी देर तक फंसा रहा. इसे भी पढ़ें - धालभूमगढ़">https://lagatar.in/dhalbhumgarh-two-injured-due-to-attack-of-wild-elephant-in-swargachhida-forest-referred-to-mgm-hospital/">धालभूमगढ़

: स्वर्गछिड़ा जंगल में जंगली हाथी के हमले से दो जख्मी, एमजीएम अस्पताल रेफर

घंटों बाद फंसे ड्राइवर को निकाला गया

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात के 1 बजे के करीब हुआ है. जिसमें ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण ब्रेक नहीं लग पाया था और यह हादसा हो गया. जिसे चालक बुरी तरह घायल हो गया. चालक का नाम प्रदीप कुमार बताया जा रहा है. जो बोधगया का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद घंटों तक चालक ट्रक के कैबिन में फंसा रहा. रात नें गश्ती कर रही पुलिस गाड़ी की नजर घटनास्थल पर पड़ी. पुलिस ने अन्य गाड़ियों की मदद से फंसे चालक को कैबिन से निकाला. जिसके बाद चालक को अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद दो घंटे से ज्यादा समय तक हाईवे को वनवे कर आवागमन को सुचारू किया गया. बताया जा रहा है कि जिस ट्रक ने टक्कर मारी है वो जमशेदपुर से गया जा रही थी और उसमें पाईप लदा हुआ था. जबकि खड़ा ट्रक जमशेदपुर से रांची जा रहा था और उसमें गैस टंकी लदी थी. इसे भी पढ़ें -लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-crime-branch-notice-ineffective-ministers-son-ashish-mishra-did-not-appear-disappeared/">लखीमपुर

खीरी हिंसा  :  क्राइम ब्रांच का नोटिस बेअसर, मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा पेश नहीं हुआ, गायब   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही