Search

 
 
 

खूंटी: PLFI का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पर्चा और गोली बरामद

 
Arvind Singh Khunti: पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर गजरा कंडीर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उग्रवादी को मुरहू के काटेपीड़ी जंगल से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उससे लेवी के रसीद और दो गोली बरामद किये. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकार दी. बताया जाता है कि खूंटी एसपी अमन कुमार को उग्रवादी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई हुई. जानकारी थी कि मुरहू थाना के तिरला कोटा मोड़ के पास काटेपीड़ी जंगल में PLFI उग्रवादी संगठन का हथिरबंद दस्ता मौजूद है. दस्ता किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया. अभियान एसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. इसमें तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी और तोरपा इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह शामिल थे. जवानों के साथ टीम ने जंगल की घेराबंदी की. टीम जब चिह्नित स्थल पर पहुंची तो उग्रवादी भागने लगे. इसमें एक उग्रवादी पकड़ा गया. तलाशी लेने पर इसके पास से पीएलएफआई का पर्चा, लेवी के रसीद और 8 एमएम के दो गोली बरामद हुए. पूछताछ में उग्रवादी की पहचान गजरा मुंडा कंडीर उर्फ कुंडीया कंडीर के रूप में हुई. इसे भी पढ़ें- Cryptocurrency">https://lagatar.in/cryptocurrency-market-crash-bitcoin-price-falls-from-high-of-dollar-70000-to-dolar-21000/">Cryptocurrency

बाजार में हाहाकार, बिटकॉइन की कीमत उच्च स्तर 70,000 डॉलर से गिर कर 21,000 डॉलर रह गयी

उग्रवादी पर 15 मामले दर्ज हैं

तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया गजरा कोटा स्कूल टोली मुरहू थाना क्षेत्र का निवासी है. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ खूंटी और चाईबासा जिले के विभिन्न थानों में हत्या, बलात्कार, रंगदारी, लेवी वसूली, आगजनी और पुलिस पर हमला करने सहित पंद्रह मामले दर्ज हैं. बताया कि गजरा लाका पाहन के दस्ते के साथ रहता था. जिस दिन लाका पाहन को पुलिस ने मार गिराया था, उस दिन भी यह साथ था. लेकिन बच कर निकल गया था. उसके बाद जब संगठन कमजोर हो गया तो सुप्रीमो दिनेश गोप के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए नये सदस्यों को जोड़ने के काम में लगा था. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-the-price-of-paddy-seeds-increased-by-20-the-effect-of-inflation-is-visible-on-agriculture/">झारखंड

: धान के बीज के दाम 20% तक बढ़े, खेती- किसानी पर महंगाई का दिख रहा असर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही