Arvind Singh Khunti : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम चरण में किफायती आवास परियोजना जमुआदाग, खूंटी का सामूहिक भूमि पूजन जमुआदाग वार्ड-2 के कुसुम टांड़ में बुधवार को संपन्न हुआ. सामूहिक भूमि पूजन एवं शिलान्यास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ. किफायती आवास परियोजना जमुवादाग, खूंटी का क्रियान्वयन लगभग 1.64 एकड़ जमीन में 210 लाभुकों के लिए किया जाना है. परियोजना लागत लगभग 14 करोड रुपए की है. परियोजना लागत में केंद्रीय सहयोग-1.50 लाख रुपये, राज्य सहयोग- 1.00 लाख रुपये एवं लाभुक अंशदान 3.48 लाख रुपये हैं. परियोजना का निर्माण 18 महीने के अंदर पूर्ण किया जाना है. खूंटी नगर पंचायत के द्वारा आवेदन सह सहमति पत्र निर्धारित पंजीकरण राशि के साथ प्राप्त किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-meeting-of-submergence-conflict-committee-demand-for-inclusion-of-14-villages-in-displacement/">गढ़वा:
डूब क्षेत्र संघर्ष समिति की बैठक, विस्थापन में 14 गांवों को शामिल करने की मांग
: उपायुक्त ने की भूमि हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा
डूब क्षेत्र संघर्ष समिति की बैठक, विस्थापन में 14 गांवों को शामिल करने की मांग
आवास सुनिश्चित होने से व्यक्ति का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा कहा कि आवास जैसी बुनियादी जरूरत की योजना को धरातल पर सफल बनाना अहम है. उन्होंने इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि आवास सुनिश्चित होने से व्यक्ति का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा. आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एक कल्याणकारी योजना है. इसका लाभ व्यापक स्तर पर प्रदर्शित हो रहा है. आवश्यकता है कि इस योजना के तहत लाभुकों को जोड़ते हुए उन्हें लाभान्वित करें. उन्होंने कहा कि ये कल्याणकारी योजनाएं न केवल क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करती हैं, बल्कि जीवन स्तर में भी व्यापक परिवर्तन प्रदर्शित होता है. उन्होंने कहा कि सतत विकास की दिशा में हम सभी को कार्य करने की आवश्यकता है. आमजनों से उचित सामंजस्य स्थापित कर विकास के कार्यों को सही दिशा में पूर्ण करना सम्भव है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-deputy-commissioner-reviews-land-transfer-cases/">बोकारो: उपायुक्त ने की भूमि हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा
Leave a Comment