Khunti : तोरपा थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. तोरपा क्षेत्र में चले अभियान के दौरान कुल 16 हाईवा व उसके चालक पर एफआईआर दर्ज की गयी. एसडीएम सैयद रियाज अहमद के नेतृत्व में तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की संयुक्त कार्रवाई में 14 हाइवा पकड़े गये तथा दो को चालक लेकर फरार होने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें-एचइसी">https://lagatar.in/hec-the-meeting-to-end-the-strike-remained-inconclusive/">एचइसी
: हड़ताल खत्म कराने को लेकर बैठक बेनतीजा रही
: जन मुद्दों पर माकपा का अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन, 53 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा गया
: हड़ताल खत्म कराने को लेकर बैठक बेनतीजा रही
अज्ञात चालकों पर भी एफआईआर दर्ज
जारी मोड़ के समीप चल रहे अभियान के दौरान कई हाइवा के चालक अपने वाहन को लॉक कर फरार हो गये. इनमें 9 अज्ञात चालकों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है. वहीं पांच चालकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी हाइवा मालिकों की पड़ताल की जा रही है, इन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.इस दौरान डीटीओ केके राजहंस, एमवीआई नागेन्द्र यादव, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, थाना प्रभारी अरविंद कुमार सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बुंडू">https://lagatar.in/bundu-demonstration-of-cpim-at-sub-divisional-office-on-public-issues-53-point-demand-letter-was-also-handed-over/">बुंडू: जन मुद्दों पर माकपा का अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन, 53 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा गया
Leave a Comment