Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : तेज हुआ अभियान, चार एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया

Advertisement
Advertisement
Arvind Singh Khunti : खूंटी जिला प्रशासन ने मंगलवार को अड़की और मुरहू थाना क्षेत्र के बडानी और रोड़ो गांव के किनारे जंगली इलाके में 4 एकड़ 45 डीसमील में लगी  अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. वहीं नवंबर से लेकर अब तक कुल 111 एकड़ 55 डीसमील में लगी अफीम की खेती नष्ट कर चुकी है.  पुलिस की  कार्रवाई में 50 से ज्यादा  तस्करों और किसानों को जेल भेजा जा चुका है. जिसमें कई तस्करों को पुलिस ने कोर्ट से सजा भी दिलायी है. बावजूद  पिछले कुछ वर्षों से जिले के सुदूरवर्ती  क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर अफीम की  लगातार खेती हो रही है. इसे भी पढ़ें-निरसा">https://lagatar.in/nirsa-more-than-a-dozen-dead-five-bodies-found-ten-injured/">निरसा

: एक दर्जन से ज्यादा की मौत, पांच शव मिले, दस घायल

विशेष बैठक कर रणनीति बनायी

इसको रोकने के लिये जिला प्रशासन ने उपायुक्त शशिरंजन और एसपी आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से विशेष बैठक कर रणनीति बनायी और जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक टास्क फोर्स टीम का गठन कर अफीम की खेती को नष्ट करने के साथ साथ खेती में संलिप्त लोगों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड के अंचलाधिकारी, रेंजर  और थाना प्रभारी  को सख्त निर्देश जारी किया गया है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही