Search

 
 
 

खूंटी: संक्रमित मरीजों तक पहुंचाया जा रहा मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट

 
Khunti: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए खूंटी जिला प्रशासन द्वारा आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं. उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर संक्रमित मरीजों के लिए उचित स्वास्थ्य रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं. इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी जिला स्तर से की जा रही है. इसे लेकर जिले के सभी प्रखंडों में होम आइसोलेटेड मरीजों के बीच मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट वितरण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- CoWIN">https://lagatar.in/there-will-be-change-in-cowin-portal-modis-picture-will-be-removed-from-the-certificate-in-the-election-states/">CoWIN

पोर्टल में होगा बदलाव, चुनाव वाले राज्यों में सर्टिफिकेट से हटेगी मोदी की तस्वीर          

जिले में पर्याप्त संख्या में  राहत किट उपलब्ध

जानकारी के अनुसार जिले में पर्याप्त संख्या में सीएम राहत किट उपलब्ध है. संक्रमित मरीजों को ट्रैक कर किट उन तक पहुंचाया जा रहा है. कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए गठित टीम द्वारा सुचारू रूप से किट का वितरण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जरूरी दवाइयां, मास्क और हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध है. साथ ही संक्रमण की अवस्था में क्या आवश्यक सावधानियां बरतनी है, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई है. बता दें कि होम आइसोलेटेड मरीज 7480014840 पर कॉल कर और अधिक जानकारी ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें-  खालिस्तान">https://lagatar.in/threats-from-khalistan-supporters-supreme-court-lawyers-got-a-call-dont-help-modi/">खालिस्तान

समर्थकों की धमकी : सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को आया फोन,मोदी की मदद न करें         
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही