Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : दो गुटों में झड़प, हुई पत्थरबाजी, स्थिति तनावपूर्ण,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Advertisement
Advertisement
Khunti : मंगलवार शाम मंगलवारी जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गयी.  समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव के बाद  तनाव उत्पन्न हो गयी. इसी दौरान बुधवार की सुबह भट्टी रोड व नेता जी चौक के पास फिर से पथराव की घटना घटी. करीब एक घंटा तक नेता जी चौक रणक्षेत्र बना रहा. दोनों ओर से रूक-रूककर पथराव होता रहा. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर माहौल को नियंत्रित किया. इसे भी पढ़ें - गौतम">https://lagatar.in/lakshmi-graces-gautam-adani-surpasses-larry-ellison-ranks-9th-in-the-list-of-rich/">गौतम

अडानी पर लक्ष्मी की कृपा बरसी, लैरी एलिसन को पछाड़ा, अमीरों की लिस्ट में 9वें पायदान पर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/pathar.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात रामनवमी को लेकर मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जुलूस आजाद रोड से गुजर रहा था तभी समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. घटना से आक्रोशित अखाड़ा समिति के सदस्यों ने आजाद रोड के मुहाने पर पत्थरबाजी करने वाले असमाजिक तत्वों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर मुख्य पथ पर जमा हो गए. पुलिस-प्रशासन ने दिन के 12 बजे तक दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद सभी अखाड़ा समिति के सदस्य यह कहते हुए माने कि गिरफ्तारी होने तक जिला मुख्यालय का बाजार बंद रहेगा. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-family-parties-are-enemies-of-democracy-bjp-is-following-the-mantra-of-ek-bharat-shreshtha-bharat/">पीएम

मोदी ने कहा, परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की दुश्मन, भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/patharao-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दुबारा फिर हुआ पथराव

बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ा के सदस्य और हिंदू संगठनों के सदस्य सड़क पर उतर कर दुकान बंद कराने लगे. इस दौरान लोग जुलूस की शक्ल में भगत सिंह चौक से नेताजी चौक होते हुए कर्रा रोड नेता जी चौक से भट्टी रोड की ओर गये. भट्टी रोड से जुलूस जैसे ही गुजर रहा था. सड़क किनारे घरों के छत पर पहले से तैनात लोगों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद जुलूस में भगदड़ मच गया. बताया जा रहा है कि छतों पर महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग सभी पहले से पत्थर लिए तैनात थे. इसके बाद जुलूस में शामिल लोग जान बचाकर नेता जी चौक पहुंचे. यहां भी पथराव होने लगा. दोनों ओर से करीब एक घंटे तक पथराव होता रहा. घटना के बाद पूरे शहर में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है. मौके पर खूंटी एसपी डीसी और एसडीएम सहित सभी अधिकारी मुस्तैद हैं. इसे भी पढ़ें - साप्ताहिक">https://lagatar.in/the-general-public-met-the-deputy-commissioner-in-the-weekly-public-court-the-guidelines-were-given-to-solve-the-problem/">साप्ताहिक

जनता दरबार में डीसी लोगों से मिले, समस्या के निराकरण का दिया दिशा-निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही