Search

 
 
 

खूंटी: सोनिया गांधी से पूछताछ से कांग्रेसी बिफरे, ईडी के दुरूपयोग का आरोप

 
Khunti: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया. इस मौके पर पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने के लिए ईडी का दुरूपयोग किया जा रहा है. मोदी सरकार कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है. इसे भी पढ़ें-अर्पिता">https://lagatar.in/cash-seized-from-another-place-of-arpita-five-machines-brought-for-counting/">अर्पिता

के एक और ठिकाने से कैश जब्त, गिनने के लिए लायी गयीं पांच मशीनें

“ध्यान भटकाने के लिए सोनिया से पूछताछ”

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की अखंडता के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने बलिदान दिया. गांव-देहात में आज भी इनके कार्यों को याद किया जाता है. देश की वर्तमान हालात खराब हैं, इससे ध्यान भटकाने के लिए सोनिया गांधी से पूछताछ की जा रही है. वहीं पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहा कि सच कभी भी पराजित नहीं हो सकता‌ .भाजपा की बदले की राजनीति को कभी भी सफल नहीं होने देंगे. मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर विपक्षी आवाज को दबाना चाहती है.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता  म प्रकाश मिश्रा, नईमुद्दीन खान, सोनू इमरान, विल्सन टोपनो, नरेश तिर्की, मरियम एंड, सुनीता गोप, मीनाक्षी टोपनो , रामचंद्र तिवारी, फिरोज आलम, समीर अंसारी, सुशील सांगा, पालूस पूर्ति, रवि मिश्रा, रविकांत मिश्रा, बसंत सुरीन, विपिन लुगुन, कयूम अंसारी, गोपाल भगत बसंत, प्रसाद, कुणाल कांत मिश्रा, पीटर मुंडू सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता  उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-padmashree-jamuna-tudu-offered-101-coconuts-to-the-rankini-temple-after-draupadi-murmu-became-the-president/">जादूगोड़ा

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर पद्मश्री जमुना टुडू ने रंकिनी मंदिर में चढ़ाएं 101 नारियल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही