Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी: कांग्रेस नेताओं ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा

Khunti: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलीहातू से भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की. राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पदयात्रा की. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे. कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद उलीहातू से साइको थाना के किताहातु खेल मैदान तक 12 किलोमीटर सभी ने पदयात्रा की. इस बीच कई गांवों से गुजरते हुए नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और पदयात्रा का उद्देश बताया. 12 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद किताहातु खेल मैदान में सभा की गई. इसमें लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी. राज्य में जहां भी महापुरुष एवं स्वतंत्रता सेनानी की जन्मस्थली है, वहां से समाधि स्थल तक पदयात्रा की जाएगी. इस बीच लोगों को संदेश दिया जाएगा कि जिस सोच के साथ देश बना था उसे नफरत में बदलने का प्रयास किया जा रहा है. महंगाई बेरोजगारी चरम पर है. इन तमाम मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद होगा. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-mahakal-lok-on-tuesday-the-temple-corridor-is-grand/">पीएम

मोदी मंगलवार को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन, भव्य है मंदिर कॉरिडोर
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुखदेव भगत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व मेयर रमा खलखो, पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, सोनू इमरान अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, नईमुद्दीन अंसारी, जमील अंसारी, कयूम अंसारी और विनय सिंह दीपू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही