Search

 
 
 

खूंटी  : अपराधियों ने गैस कटर से काट दी एसबीआई की एटीएम, 12 लाख रुपये जले

 
Khunti :  अपराधियों ने पैसों की लालच में शनिवार देर रात एसबीआई की एटीएम काट दी. यह घटना जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित बिचना गांव के पास घटी है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एसबीआई के बाहर लगी एटीएम से रुपये चोरी करने की कोशिश की.

एटीएम में रखे नोट जल गये और सायरन बजने लगा

अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम को काटा, लेकिन इस कोशिश में एटीएम में रखे नोट जल गये और सायरन बजने लगा. सायरन बजते ही वे भाग निकले. एटीएम में रखे 12 लाख से अधिक रुपये जलकर राख हो गये हैं. अपराधियों ने पहले बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर गैस कटर से एटीएम को काटने लगे. एटीएम काटते समय उसमें आग लग गयी आग कैश बॉक्स तक फैल गयी और    एटीएम में रखा 12 लाख कैश जलकर नष्ट हो गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही