Khunti : अपराधियों ने रविवार देर रात खूंटी स्थित दो शोरूम में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. गोलीबारी की इस घटना में सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गये. यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र के शहर स्थित गायत्री नगर में हुई है. अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से शोरूम में गोलीबारी की. अपराधी फायरिंग कर मौके पर से फरार हो गये,हालांकि गोलीबारी की इस घटना से किसी को नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि एक शोरूम के बाहर लगा शीशा चकनाचूर हो गया.
खूंटी: दो शोरूम में अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे सुरक्षा गार्ड
Last Updated: Dec 30, 2024 12:00 AM (IST)