- स्टाफ रूम में घुसकर अपराधियों ने किया हमला
Khunti News : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार की सुबह संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का को अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. घटना के बाद स्कूल परिसर अफरा-तफरी मच गई.
घायल फादर अस्पताल में भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अज्ञात अपराधी सीधे स्टाफ रूम में घुसे और फादर बेनी एक्का पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फादर बेनी एक्का को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों में भय का माहौल है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस स्कूल परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमले में कौन लोग शामिल थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए.