Search

 
 
 

खूंटी: DC ने की जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक, दिये निर्देश

 
Khunti: डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने मोबाइल टावर स्थापना व प्रबन्धन से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिये. बैठक में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टावर स्थापना के लिए मिले आवेदन चर्चा हुई. इसके अतिरिक्त समय-समय पर जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-is-continuously-attacking-pm-modi-said-today-pm-will-have-to-listen-to-the-public-gst-will-have-to-be-withdrawn/">राहुल

लगातार कर रहे पीएम मोदी पर हमले, आज कहा, पीएम को जनता की बात सुननी होगी, जीएसटी वापस लेना होगा
बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों में टावर लगाने को लेकर प्राप्त आवेदन की समीक्षा करते हुए चिह्नित जमीन की वेरिफिकेशन करने के लिए सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया. DC ने कहा कि वैसे क्षेत्र जहां किसी कारणवश अब तक नेटवर्क उपलब्धता नहीं है, उन क्षेत्रों में भी आवश्यक रूप से प्रबन्धन एवं स्थापना से संबंधित कार्य करें. बैठक के दौरान डीसी ने आदेश दिया कि नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति का अनुश्रवण आवश्यक है. उन्होंने कहा कि वर्तमान के इस डिजिटल दौर में गांव-गांव को जोड़ना व सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी नेटवर्क कनेक्टिविटी अतिआवश्यक है. उन्होंने निर्देशित किया कि धरातल पर नेटवर्क उपलब्धता की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया जाना चाहिए. डीसी ने इन क्षेत्रों के लिए आवश्यकता के अनुरूप उचित कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-alt-news-co-founder-mohammad-zubair-orders-release/">सुप्रीम

कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को अंतरिम जमानत दी, रिहा करने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही