टुनागांव की लड़की के साथ डुमरदगा के एक युवक ने की छेड़खानी Khunti : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बुधवार देर शाम टुनागांव और डुमरदगा के ग्रामीण आमने-सामने हो गये. दोनों पक्षों के लोग हथियार से लैस थे. हालांकि पुलिस की सतर्कता की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. इसके बावजूद एहतियात के तौर पर टुनगांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं.
खूंटी : छेड़खानी-मारपीट के बाद दो गांवों के बीच बढ़ा विवाद, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
Last Updated: Mar 28, 2024 12:00 AM (IST)