Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिये कई निर्देश

Khunti : जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की. जिले की उचित विज़न डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिये गये. योजनाओं की समीक्षा के क्रम में आपसी समन्वय स्थापित कर पारदर्शी रूप से विकासशील कार्य करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये. वहीं केंद्रीय मंत्री द्वारा विशेष केंद्रीय सहायता से खूंटी के विभिन्न चौक चौराहे में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का पुलिस केंद्र में कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया. सीसीटीवी कैमरे के लगन से अपराध पर लगाम लगाने और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी. इसके लिए शहर में कुल 49 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जिसमें चौक-चौराहों पर पैन टिल्ट कैमरा लगाया गया है, जो रिमोट डायरेक्शन और जूम कंट्रोल वाला क्लोज सर्किट कैमरा हैं. वहीं अन्य स्थानों पर हाई रेजुलेशन कैमरे लगाये गये हैं. सीसीटीवी कैमरे की जद में शहर के रांची-खूंटी मार्ग, तोरपा रोड, तमाड, रोड, कर्रा रोड सहित अन्य हिस्से होंगे. निगरानी के लिए खूंटी थाना परिसर में एक मिनी कंट्रोल रूम और पुलिस कार्यालय में मुख्य कंट्रोल रूम है. मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर तथा शहर आने-जाने के पथ की निगरानी की जायेगी. कंट्रोल रूम से 24 घंटे पूरे शहर की निगरानी रखी जायेगी. इसे भी पढ़ें-किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-special-training-camp-for-sails-iron-ore-mine-management-on-29th-and-30th-august/">किरीबुरू

: सेल की लौह अयस्क खान प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण शिविर 29 व 30 अगस्त को https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/khunti-2-300x138.jpeg"

alt="" width="300" height="138" />

केंद्रीय मंत्री ने सेनिटेशन पार्क का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का किया उद्घाटन

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार सह सांसद, खूंटी अर्जुन मुंडा द्वारा खूंटी मुख्य पथ के किनारे निर्मित सेनिटेशन पार्क का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का उद्घाटन किया गया. केंद्रीय मंत्री ने पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की निर्मित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर उपायुक्त, खूंटी शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक, खूंटी अमन कुमार, उप विकास आयुक्त, खूंटी नीतिश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे. नगर पंचायत, खूंटी द्वारा निर्मित उक्त सेनिटेशन पार्क का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य 14 वित्त आयोग के तहत कराया जा रहा है. वहीं पार्क में लोगों के लिए डोनाल्ड डक, मंकी, रैबिट, सिंगल बोर्ड, डबल बोर्ड, 4 सीटर डक मॉडल, 4 सीटर स्टार मॉडल, डबल स्विंग, सर्कुलर स्विंग, हेक्सागोनल स्विंग, स्लाइड, जूनियर स्लाइड, रेनबो स्लाइड समेत कई प्रकार के आकर्षक झूले लगाये गये है. पार्क में फव्वारा, सेल्फी पोइंट, आकर्षक लाइटिंग, स्कल्पचर टीम, कैफेटेरिया, ओपन जिम, पाथ वे, गार्डन, पार्किंग, शौचालय की भी सुविधा प्रदान की गयी है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-announces-the-winners-of-the-sixth-season-of-the-women-of-metal-scholarship-program/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने की वूमेन ऑफ मेटल छात्रवृत्ति कार्यक्रम के छठे सीजन के विजेताओं की घोषणा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही